झांसी 10 नवंबर*गरौठा क्षेत्र के प्रथम विधायक तथा खेर इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित राम सहाय शर्मा की जयंती मनायी
गरौठा क्षेत्र के प्रथम विधायक तथा खेर इंटर कॉलेज के संस्थापक पंडित राम सहाय शर्मा की जयंती अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा के आतिथ्य में मनाई गई। विशिष्ट अतिथि चकाडोरी महंत राकेशदास रहे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल ने की। कार्यक्रम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या सरजू शरण पाठक के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें श्रोतागण गोते लगाते रहे। प्रमोद गोस्वामी, रानू तिवारी, देवेंद्र घोष ,अंकित पटेल, अंकुर पटेल, सुधीर सैनी ,गायत्री आर्य, पलक भदौरिया ,सृष्टि जादौन
धनप्रकाश तिवारी, मनोहर राव नेवालकर ,पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य, के के तिवारी, प्रकाश नारायण द्विवेदी, अखिलेश पिपरैया, थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, शिवकुमार तिवारी, सतीश चौरसिया, मुन्नालाल दोन्देरिया, संतोष वर्मा, कमलापत, डॉ सुकदेव व्यास, नारायणदास कुचवार आदि मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
लखनऊ6अगस्त26*भारी बेइज्जती लानत-मलानत के बाद NHAI जागा