मथुरा09नवम्बर*कॉलेज अपनी जिम्मेदारी पूरी करे तो शासन से दिलाई जाएंगीं अतिरिक्त सुविधाएं।
पुस्तकालय की अव्यवस्था पर नाराज हुईं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री
मांट। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा है कि राजकीय महाविद्यालय अपनी जिम्मेदारी पूरी करे, तो यहां जिन सुविधाओं की कमी है उन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
जनपद के एक मात्र राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण करते हुए श्रीमती तिवारी ने ये बात कही,उन्होंने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो.डॉ. रेखा रानी तिवारी के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया और यहां शिक्षक स्टाफ द्वारा किये जा रहे शिक्षण कार्य को देखने के साथ साथ यहां की अन्य व्यवस्थाओं को देखा और समझा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से भी बात की,और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए उनसे सुझाव भी मांगें।निरीक्षण के बाद उन्होंने वार्ता के दौरान बताया कि शिक्षण कार्य से वह सन्तुष्ट हैं,पर कई अव्यवस्था भी मिलीं है,जिसके लिए कॉलेज स्टाफ को निर्देशित किया गया है।उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पुस्तक तो हैं पर व्यवस्था कुछ नहीं है।
कॉलेज को अतिरिक्त सुविधाएं दिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कॉलेज अपनी जिम्मेदारी पूरी करे तो अन्य सुविधाओं को दिलाने के भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य प्रो.मीनाक्षी बाजपेई एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*