जोधपुर ,दिनांक:09.11.2022*66 वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्षीय छात्र /छात्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022:
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कला, लूणी जोधपुर के तत्वाधान में 66 वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2022 का आयोजन राजकीय उम्मेद स्टेडियम जोधपुर में हुआ। प्रतियोगिता संयोजक तथा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कला श्री भवानी सिंह ने बताया की उक्त प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कुल 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी विजेताओं और उप विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम में जिला खेल शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमित्रा पंवार, रेलवे कर्मचारी नेता मनोज परिहार, जोधपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पी एस शेखावत, बॉक्सिंग कोच सुनील बारसा, पृथ्वी सिंह भाटी, नगर निगम पार्षद सुरेश सागर के कर कमलों द्वारा मेडल प्रदान करवाए गए। इस अवसर पर चयन समिति सदस्य राजेश गोदारा, सुरेश चौधरी, शारीरिक शिक्षक संदीप कुमार, मुकुनसिंह, नरेंद्र कुमार, राजेश कंवर राठौड़, कार्यालय संयोजक व्याख्याता छोटू राम आचार्य, कार्यालय सहायक नारायण सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के दल प्रभारी, अभिभावक तथा प्रतिभागी उपस्थित रहे।
भवानीसिंह
प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोगड़ा कला लूणी, जोधपुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*