कौशाम्बी08नवम्बर*भाजपा के कार्यकर्ता पद नहीं बल्कि विचाराधारा के लिए करते हैं काम*
*नगर पालिका परिषद मंझनपुर के विभिन्न वार्डों में हुई बैठक*
*कौशाम्बी।* नगर पालिका परिषद में चुनाव की तैयारियों को लेकर सावित्री बाई फुले नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और डॉ एपीजे अब्दुल कलाम नगर में भाजपा द्वारा बैठक में का आयोजन किया गया। बैठको में बतौर मुख्य अतिथि जिला संयोजक दिनेश पांडे मौजूद रहे कार्यक्रमो की अध्यक्षा मण्डल अध्यक्ष महेश चन्द्र लोधी ने किया।
इस मौके पर जिला संयोजक दिनेश पाण्डेय विभिन्न वार्डों की कामकाजी बैठकों में बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नेता है और पार्टी का कार्यकर्ता पद नहीं बल्कि अपनी विचारधारा को लेकर लगातार लगानशील रहते हुए काम करते हैं। इस मौके पर सावित्रीबाई फुले नगर के हाजीपुर पतौना गांव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मवाई केवट, सेहिया तथा एपीजे अब्दुल कलाम नगर के हजरतगंज मोहल्ले में बैठक का आयोजन करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय में चर्चा किया गया। इस मौके पर संगठन के अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वेद प्रकाश सत्यार्थी, नरेश केशरवानी, दुर्गेश गुप्ता, अंशुल केसरवानी, बालकुमार, रावेन्द्र कश्यप, रमेश सोनकर, ज्ञानेंद्र साहू, अनिल तिवारी, दिलीप निर्मल, सत्य प्रकाश पांडे, राजकुमार पाल, शिवपूजन कश्यप, पंकज निर्मल ,राज कुमार सरोज, जयप्रकाश सरोज, मिंटू तिवारी, अनुज विश्वकर्मा, मुन्ना सरोज, राम घसीटे मौर्य, सुरेश कश्यप, शिवपूजन कश्यप, नरेश सरोज, मनोज कुमार मौजूद रहे

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*