इटावा 8 नवंबर 2022*जिला अस्पताल की सेवानिवृत उर्वशी दीक्षित को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित होने का अवसर मिला
डॉ भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त हुई उर्वशी दीक्षित को उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2020 -21 फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से वर्चुअली पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया था। क्योंकि कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में नहीं हुआ था इसीलिए सभी सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू से अनुरोध किया था कि एक ग्रुप फोटो राष्ट्रपति भवन में करवाई जाए। महामहिम द्वारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया और सोमवार को राष्ट्रपति भवन में विशेष कार्यक्रम के आयोजन के दौरान जनपद की सेवानिवृत्ति असिस्टेंट नर्सिगं अधिक्षका उर्वशी दीक्षित को सम्मान पाने का मौका मिला इस अवसर पर उर्वशी दीक्षित ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा मेरे लिए यह अविस्मरणीय पल था जिसे में जीवन भर याद रखूंगी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी स्वस्थ कर्मियों व स्वजनों का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मेरा सदैव सहयोग किया और मैं कहना चाहूंगी कभी भी जिला अस्पताल को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मेरी स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत पड़ेगी तो मैं सदैव सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगी।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एम एम आर्या ने कहा कि जिला अस्पताल व हमारे सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच रही उर्वशी दीक्षित को राष्टपति भवन जाकर सम्मानित होने का अवसर मिला इसीलिए एक बार फिर से मैं उनको हार्दिक बधाई देता हूं।
हॉस्पिटल मैनेजर डॉ निखिलेश डॉ ए के वर्मा, डॉ आर के सिंह, डॉ विष्णु मेहरोत्रा, डॉ पी के गुप्ता, डॉ जे पी चौधरी,श्री रिजवान अहमद अध्यक्ष मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन, श्री दिलीप कुमार स्टाफ नर्स श्रीमती राजकुमारी अध्यक्ष नर्सेज संघ ,श्री राजू अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी एवं समस्त स्टाफ ने उर्वशी जी को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार