औरैया 07 नवंबर *नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न*
*औरैया।* सोमवार 7 नवंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय चुनाव/2022/औरैया नगर पालिका परिषद औरैया सहित छह अन्य नगर पंचायतों को लेकर बूथ प्रबंधन एवं मतदाता सूची को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप भारतीय जनता पार्टी कानपुर/बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मा.मानवेन्द्र सिंह चौहान ,कन्नौज के लोकप्रिय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री मा. सुब्रत पाठक रहे।
जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री मा. लाखन सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत पाठक ,जिला महामंत्री भुवन गुप्ता, कौशल राजपूत, रजत दीक्षित मंच का संचालन जिलामहामंत्री शिव सिंह भारती ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आपेक्षित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन से सम्बंधित जानकारियां दी तथा चुनाव को लेकर आगे की तैयारियों का जायजा लिया एवं निकाय चुनाव की बारीकियों को बताया। बैठक के दौरान सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यर्पण किया। बैठक में सभी आपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा द्वारा दी गयी।

More Stories
लखनऊ 14 मार्च 26**35 जिलों में हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि*
रोहतास14 मार्च 26*जिस गाड़ी के अधिकारी फाइन काटते हैं, उसी का पॉल्यूशन और इंश्योरेंस फेल है
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा