औरैया 07 नवंबर *विद्युत करंट से मोर की हुई मौत ग्रामीणों ने दफनाया*
*बिधूना,औरैया।* पुर्वा सती बंशी गांव में में एक मोर की विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बिना वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दिए मोर को दफना दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा सती मौजा बंशी में सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे सोहनींविद्युत उपकेंद्र से पुर्वा सती मौजा बंशी गांव को जाने वाली विद्युत लाइन की चपेट में आकर एक मोर की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को सूचना दिए बिना उसे दफना दिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अछल्दा ललित कुमार ने बताया है कि फिलहाल उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*