लखनऊ07नवम्बर*शिकायत निवारण समिति में श्री राजेन्द्र कुमार जालान, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सन्तोष कुमार गुप्ता एवं श्री मनीष कटारिया जी को नामित किया गया है।
प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर और के. उ. शु. लखनऊ परिक्षेत्र के पत्र संख्या GCCO/TECH/TPS/9/2022-TECH-O/oCC-CGST-ZONE-LUCKNOW/76 दिनांक 04.11.2022 के आफिस आर्डर नम्बर 01/2022
द्वारा यह जानकारी दी गई कि जीएसटी परिषद की 38 वीं बैठक में राज्य स्तर पर शिकायत निवारण समिति (GST Greiveance redressal Committee) के गठन को मंजूरी दी गयी है, जिसमें केंद्रीय कर और राज्य कर अधिकारी, व्यापार और उद्योग के प्रतिनिधि और अन्य जीएसटी हितधारक शामिल हैं।
मर्चेंट चेंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए यह बड़े हर्ष और गर्व की बात है कि उक्त शिकायत निवारण समिति में हमारे चैंबर के सदस्यों में दिग्गज उद्यमी एवं निर्यातक श्री राजेन्द्र कुमार जालान, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सन्तोष कुमार गुप्ता एवं श्री मनीष कटारिया जी को नामित किया गया है।
अत्यन्त विनम्रता के साथ आपसे अनुरोध है कि आप चैम्बर द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण सूचना को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने की कृपा करें, जिससे व्यापारी एवं उद्यमीगण लाभान्वित हो सके।
आपका आभारी
मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश
More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अक्टूबर26*वृद्धाश्रम में डीएम अंशुल कुमार का भावुक पल, बुजुर्गों को बांटे वस्त्र*
वाराणसी 1 अक्टूबर 26*प्रकृति की पाठशाला: कैंटोनमेंट बोर्ड मॉडल स्कूल के बच्चों ने जाना पर्यावरण व स्वच्छता का महत्व, रोपे पौधे
अलवर 1 अक्टूबर 26*नॉलेज सिटी अलवर में क्लासरूम मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित