झांसी 06 नवंबर। मऊरानीपुर कोतवाली में रविवार को पुलिस उपाधीक्षक की मौजूदगी में विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई।
जिसमें यातायात माह नवंबर के संबंध में शासन के निर्देशों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैक्टर का प्रयोग केवल कृषि कार्य के लिए ही करें। यातायात के संबंध में ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग बिल्कुल भी नही करें। इसके साथ ही विशेष प्रकार के रिफ्लेक्टेड संकेत चिन्ह ट्रॉली पर लगाएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को किसी भी दशा में दो पहिया वाहन चलाने को न दें। और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित वाहन चलाएं।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*