झांसी 06 नवंबर*पंचमपुरा संपर्क मार्ग का चल रहा डामरीकरण।
प्रदेश सरकार द्वारा सभी प्रकार के मुख्य मार्गो एवं संपर्क मार्गो के गड्ढों को 15 नवंबर तक गड्ढा मुक्त करने के दिशा निर्देश दिए गए है। जिसके चलते मऊरानीपुर पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आने वाले संपर्क मार्गो को गड्ढा मुक्त किया जाने लगा है। मऊरानीपुर पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचमपुरा निवासी जवाहरलाल पटेल, भाजपा युवा मोर्चा चुरारा मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र पटेल आदि ने बताया कि गांव से लेकर नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क के गड्ढों को ठीक किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य मानक के विपरीत हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस सामग्री का इस्तेमाल सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में किया जा रहा है वह सही नही है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
लखनऊ3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अनूपपुर3मई26*30 दिन से एक ,127 दिन से तीन एवं 13 दिन से एक कुल पांच हाथी जिले में मचा रहे तांडव
रोहतास3मई26*पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित*