रायबरेली 05 नवंबर *महराजगंज पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता आरोपी सहित 40 लाख से अधिक सामान किया बरामद
महराजगंज रायबरेली।। महराजगंज पुलिस द्वारा चेन्नई से चोरी हुए चालीस लाख से अधिक सोने के बिस्कुट व कीमती नगो से जड़ित जंजीरें तथा कई सोने की अंगूठी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है, कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को वो मय हमराही रात्रि गश्त पर थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने के भारी मात्रा में सामान के साथ मोन गांव स्थित अहिलाना मोड़ के पास खड़ा है, तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंचते ही आरोपी भागने लगा जिसे दौड़कर पकड़ लिया गया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित पुत्र जगदीश निवासी पूरे बिलास मजरे जमुरावां थाना महराजगंज रायबरेली बताया जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से छः सौ ग्राम पीली धातु के छः बिस्कुट पीली धातु की 3 जंजीरें अलग अलग प्रकार के नगो से जड़ित एवं छः अंगूठी बरामद हुई है, पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया की वो चेन्नई में एक बड़े आदमी के यहां रहकर नौकरी करता था। जहां रेकी कर दिनांक 9.9.2022 को अन्य जिलों के रहने वाले अपने दोस्तों के साथ चोरी करने की बात कबूल की है, कोतवाल ने बताया की आरोपी रोहित व एटा जिले के रहने वाले अरुण सहित अन्य जिलों के रहने वाले तीन अन्य आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। थाना महराजगंज क्षेत्र के बिलास मजरे जमुरावां का रहने वाले रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपी अभी फरार है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगामय हुआ भट्ठा बाजार, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब*
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है