झांसी 04 नवंबर*भारत भ्रमण पर निकले हैदराबादी रोहन आंनद।
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से साइकिल लेकर भारत भ्रमण पर निकले रोहन आंनद ने पहाड़ी बांध पर बताया कि जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक की यात्रा के लिए साइकिल से निकले हुए है। जिसमें सबसे पहले जम्मू, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश की सीमा तक पैंतीस दिनों में पहुंच सके है। उन्होंने बताया कि साइकिल से यात्रा का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं के द्वारा अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान नही दिया जा रहा है जिसको लेकर वह काफी चिंतित है इसी उद्देश्य को लेकर साइकिल से भारत भ्रमण की यात्रा पर निकले है। जिससे हैदराबादी पर्यटक का ग्राम छाती पहाड़ी निवासी छोटेलाल लम्बरदार, रामपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह यादव, लाला यादव, रवि यादव, राजोले कुशवाहा, पप्पू राय, सुरेन्द्र द्विवेदी, मोदी भाई, भूरे आदि ने यात्री को फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उनके द्वारा की पहल एवं परिश्रम की सराहना की।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
गाज़ियाबाद १९ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
हरदोई १९ जून २०२६ * रात्रि टूर्नामेंट: अटिया पुरवा ने देहलिया को 35 रन से हराया, पिहानी ने 10 विकेट से जीता मैच
पूर्णिया बिहार 19 जून 26 पूर्णिया को मिला पहला SSP: डॉक्टर से खाकीधारी बने शौर्य सुमन संभालेंगे कमान, स्वीटी सहरावत की विदाई पटना स्पेशल ब्रांच