बाराबंकी03नवम्बर*स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आज प्रदेश के कई कद्दावर नेता व सहारा समूह के कई लोग पहुंचे*
बाराबंकी 3 नवम्बर 2022 पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आज प्रदेश के कई कद्दावर नेता सहारा समूह के गणमान्य लोगों के साथ तमाम महत्वपूर्ण प्रशासनिक अधिकारी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के आवास पर दिनभर पहुंचते रहे सभी प्रमुख नेताओं वरिष्ठ अधिकारियों और प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जैसा की आप सभी को ज्ञात है की 26 अक्टूबर 2022 को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के बड़े भाई का हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया था स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह के अंतिम संस्कार के पश्चात अब तक निरंतर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश भर से तमाम कद्दावर नेता अधिकारी करमचारी,व्यापारी, एवं पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आना निरन्तर जारी है।
इसी क्रम में आज स्वर्गीय अशोक सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पूर्व मंत्री एवं भाजपा त्रिपुरा प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह पूर्व विधायक फायरब्रांड नेता संगीत सोम, सहारा समूह के ओ पी श्रीवास्तव, एसबी सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक अजय सिंह, आईएएस अभय सिंह, राजेश सिंह दयाल,मेयो हॉस्पिटल की मालकिन मधुलिका सिंह,कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा परिवार सहित, कुंवर आनंद सिंह, सौरभ यादव,विधायक अरुण सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, डा डीआर उग्रसेन सिंह, गिरजा शंकर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रशांत सिंह यादव,रम्मे यादव,प्रदीप पांडेय मुन्ना जौनपुर,शेखर सिंह आजमगढ़, पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी, संजय सिंह,दिनेश सिंह, आईपीएस अनिल सिंह, पीसीएस विनोद कुमार सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ आनंद त्रिपाठी,तहलका टुडे के रिजवान मुस्तफा,पवन उपाध्याय,प्रवक्ता सपा मनीष सिंह,इकबाल खान दिब्यांस आदि सैकड़ों प्रमुख लोगों ने स्वर्गीय अशोक सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
वीरेंद्र प्रधान
जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी बाराबंकी

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*