कासगंज30अक्टूबर*नगर अमांपुर के विवेकानंद स्कूल में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ
आज नगर अमांपुर के विवेकानंद स्कूल में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अदनान मियां, महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष व प्रत्याशी 101 अमांपुर विधानसभा 2022 दिव्या शर्मा मौजूद रही कार्यक्रम का प्रमुख बिंदु श्री ओमकार सिंह राजपूत सभासद वार्ड नं 3 अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए इस बाबत जिला अध्यक्ष अदनान मियां ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की इस बीच महिला जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि भाजपा ने लोधी समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया है कांग्रेस वो पार्टी है जिसने तत्कालीन जनपद एटा और कासगंज में लोधी समाज को सबसे पहले नेतृत्व करने का मौका प्रदान किया जिसके प्रमाण है पूर्व मंत्री बाबू मानपाल सिंह जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे पहले जेल एवं रासदराज्य मंत्री बनाया, मैं श्री ओमकार सिंह राजपूत का अपने कांग्रेस परिवार में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करती हूँ उनके माध्यम से हम लोधी समाज को एक नया संदेश देंगे, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व पी सी सी श्री तरुण शर्मा ने किया अन्य लोगों में कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी श्री चंद्रमोहन सक्सेना सभा अध्यक्ष, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद्र सक्सेना, ताहिर हुसैन महिला शक्ति में सुमन देवी, कुमारी मंजू, कुमारी अंजू, पुष्पा देवी, गीता देवी, राम देवी कुमार सीमा, मुन्नी देवी, माया देवी, कुमारी रत्नेश व रामदेवी आदि मौजूद रही।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया