औरैया 23 अक्टूबर *जिलाधिकारी ने मलिन बस्तियों में बच्चों के साथ मनाई दीपावली*
*औरैया 23 अक्टूबर 2022*- जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने रविवार को सायंकाल औरैया शहर में मलिन बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान व आतिशबाजी भी प्रदान की। जिलाधिकारी ने बाल्मीक समाज के बच्चों के साथ भी दीपावली की खुशियां मनाईं। जिलाधिकारी के साथ दीपावली का पर्व मनाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बाशित, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल समेत कई अधिकारी शामिल रहे।
More Stories
मथुरा 30 सितंबर 26*थाना कोतवाली मथुरा की ‘मिशन-शक्ति’ टीम ने एक बिखरते परिवार को टूटने से बचाया।*
मथुरा 30 सितंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित किया गया गिरफ्तार।*
मथुरा 30 सितंबर 26*मांट विधायक को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी