झांसी 20 अक्टूबर 2022।भण्डरा के रतनगढ़ वाली मंदिर पर चल रहा धार्मिक अनुष्ठान ।
ग्राम भण्डरा स्थित नवीन रतनगढ़ वाली माता मंदिर पर ग्राम की महिला कुसुमा देवी द्वारा डोली के रूप में अपने शरीर के ऊपर जवारे विबवाए गए है। जिसके चलते वहां प्रतिदिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। बुधवार की रात्रि में महोबा, अर्तरा, पठा, भण्डरा आदि टीमों के मध्य भव्य जवाबी कीर्तन आयोजित किया गया ग्राम। वही ग्राम निवासी क्षत्रपाल सिंह परिहार ने बताया की पत्नी कुसुमा देवी को रतनगढ़ वाली माता के प्रति विशेष आस्था के चलते लगातार 15 वषों से दीपावली पर्व के चार दिन पूर्व से डोली के साथ शरीर पर जवारे बोए गए है उन्होंने बताया की दीपावली के बाद प्रतिपदा को डोली सहित ज्वारों का विसर्जन ग्राम में शोभायात्रा के बाद मध्यप्रदेश स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर ले जाकर विसर्जित किए जाएंगे। महिला के पति ने बताया की इससे पहले पत्नी एक पखवाड़ा पूर्व से भोजन, पानी का त्याग कर देती है। जिससे रतनगढ़ वाली माता के आस्था के चलते शरीर पर जवारे बोए जाते है। इस दौरान जवाबी कीर्तन में इंद्रपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, छत्रपाल परिहार, मोहन सिंह, सुभाष परिहार, विक्रम सिंह, रघुनाथ सिंह, रवि, सत्यम सिंह, रामसिंह, छोटे सिंह, शेरसिंह, अब्बुराजा, प्रहलाद सिंह , मुकेश सिंह , मलखान सिंह, वीरसिंह ,विनोद कुमार मौजूद रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
हल्द्वानी28जून26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
नई दिल्ली28जून26*2047 तक जैव ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत-जुएल ओराम ग्रीन पावर इंडिया–
सुलतानपुर28जून26*थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार*