औरैया 20 अक्टूबर *कुएं में गिरी गाय, तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला*
*अश्वनी दुबे और कस्बेवासियों ने पुलिस को सूचना दी*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के कस्बा कंचौसी में गुरुवार की सुबह एक गाय 50 फुट गहरे कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सभी ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गाय को बाहर निकालने का रेस्क्यू आपरेशन चलाया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अगर किसी गड्ढे में गाय गिर जाती है तो उसे बचाने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर काम करता है, और हर संसाधन को जुटाकर उसे बाहर निकालने की जद्दोजहद की जाती है।
इसी तरह मानवता की मिसाल पेश करते हुए कस्बे वासियों और पुलिस के कर्मचारियों ने कुएं से एक गाय को बाहर निकालकर मिसाल पेश की। हुआ यूं कि कंचौसी कस्बे में वहाँ से निकल रही एक गाय खुले कुएं के पास पहुंच गई। इसके बाद वह अचानक से कुएं में गिर गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग कुएं पर पहुंचे तो गाय को कुएं में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जिस पर लोग रस्सियां लेकर कुएं पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज अविनास चंद्र ने तुरंत ही रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया। जिसमें सुबह साढ़े 7 बजे कुएं में गिरी गाय को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे हल्की चोटें आई थीं जिसे इलाज के लिए पशु चिकित्सक ने घायल गाय का उपचार किया। गाय को सकुशल बाहर निकालने पर कस्बे ने पुलिस के कर्मचारियों की सराहना की।
More Stories
मथुरा 30 सितंबर 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 30 सितंबर 26 जिला जज महोदय, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण*
मथुरा 30 सितंबर 26*थाना कोतवाली मथुरा की ‘मिशन-शक्ति’ टीम ने एक बिखरते परिवार को टूटने से बचाया।*