March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 18 अक्टूबर *संकुल स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम*

औरैया 18 अक्टूबर *संकुल स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम*

औरैया 18 अक्टूबर *संकुल स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम*

*बीईओ ने शील्ड व मैडल देकर किया सम्मानित*

*फफूँद,औरैया।* विकास खण्ड भाग्यनगर के संकुल नगला पाठक के परिषदीय स्कूलों की संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियेगिता प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूँद में हुई। प्रतियोगिता में बीईओ भी पहुंचे और उन्होंने संकुल स्तर पर विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूँद में मंगलवार को हुई खेल प्रतियोगिता में संकुल नगला पाठक के प्राथमिक व जूनियर स्कूल शामिल हुए। प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ बालक में किशन पाल ने प्रथम, नवनीत ने द्वितीय व आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में प्राथमिक स्तर पर विभा पाल ने प्रथम, काजल द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में ऋषभ ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका जूनियर वर्ग 100 मीटर में साक्षी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय व रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में सौ, दो सौ व चार सौ मीटर में जैतपुर फफूँद के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में सिंदुरिया आलमपुर ने प्रथम व जैतपुर फफूंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं, जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में जगजीवनपुर प्रथम व सिंदूरियाआलमपुर द्वितीय की टीम स्थान पर रही। बीईओ जगदीश कुमार ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है। खेलों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है व बच्चे उनके भविष्य के जीवन में आने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में स्वयं को तैयार कर लेते हैं।बीईओ ने बच्चों को “खूब खेलेंगे, खूब पढ़ेंगे” का नारा दिया।बीईओ ने एकल विजेता बच्चों को मैडल पहनाकर व टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। जिला पीटीआई हरिभूषण सिंह चौहान, ब्लाक पीटीआई शिवप्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश बाथम, हुकुम सिंह कुशवाहा व जसवीर राजपूत मौजूद रहे।

Taza Khabar