अयोध्या16अक्टूबर*समाजसेवी संस्थान ने बाढ़ प्रभावित शैकडो कुष्ठ रोगियों को बांटा राहत सामग्री
फोटो अयोध्या। राम नगरी अयोध्या फटिक सिला निकट बाढ़ प्रभावित कुष्ठ रोगियों को समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम की ओर से आज सुबह राहत सामग्री बांटा गया।
इस संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी सुरेश यादव के द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित फटिक सिला निकट कुष्ठ रोगियों, सरयू नगर कॉलोनी वासियों को और आसपास के जो भी जरूरतमंद रहे सभी को लैया चूरा गट्टा व अन्य खाद्य सामग्री बांटकर राहत प्रदान किया गया।
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि हमारी संस्थान ने आज सैकड़ों बाढ़ प्रभावित कुष्ठ रोगियों फटीकसिला सरयू नगर कॉलोनी वासियों और अयोध्या सरयू नदी से सटे हुए इलाके जहां जलमग्न की स्थित है। वहां के लोगों को राहत सामग्री बांटा गया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों व जरूरतमंदों की मदद सबको करनी चाहिए और समय पर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी संस्थान ने कोरोंना काल में भी सभी जरूरतमंदों की मदद किया है। हमारे संस्थान का उद्देश्य ही है समाजसेवा, समाज के जो सबसे गरीब तबके हैं। जरूरतमंद हैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग हैं। उनकी मदद के लिए हमारी संस्थान सदैव कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज यहां अयोध्या में सैकड़ों लोगों को राहत सामग्री प्रदान की गई है। कुष्ठ आश्रम में जिनको राहत प्रदान की गई है। उनमें प्रमुख रूप से मुखिया चंद्रेश्वर, लालू पासवान, राजकुमार, अमरनाथ, इसलावती देवी, चांदनी, रामाधार, दीवान सिंह, सुमित्रा, सीमा देवी, अनुज यादव, राम आधार, लालमणि देवी, रामचंद्र, राधेश्याम व सोनाली सहित अन्य शामिल रहे।
इस मौके पर संस्थान के महामंत्री समाजसेवी जंग बहादुर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, आरपी सिंह बीडी यादव, नीरज वर्मा, राहुल यादव, अनिल कुमार व सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,