पंजाब15अक्टूबर*सडक़ों पर बने खड्डे शहर की सुंदरता लगा रहे पलीता, त्यौहारी मौसम में लोग परेशान, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
अबोहर, 15 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): शहर के विभिन्न मार्गोंं पर बने खड्डों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही यह खड्डे शहर की सुंदरता को धब्बा लगा रहे हैं। अक्सर लोग इन खड्डों के कारण गिर कर घायल हो जाते हैं। लेकिन नगर निगम इनकी ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात के समय तो यह खड्डे और भी खतरनाक हो जाते हैं। पानी भर जाने के कारण यह दिखाई नहीं देते और हादसों का कारण बनते हैं। लेकिन शायद नगर निगम को इन खड्डों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता। शहर की समाजसेवी संस्थाओं बनाए गए भव्य चौकों के आस-पास बने खड्डे इनकी सुंदरता में दाग लगा रहे हैं। नगर निगम को चाहिए कि इन खड्डों को जल्द से जल्द पेचवर्क करके ठीक किया जाये ताकि लोगों को भी राहत मिल सके।
फोटो:4, शहर की विभिन्न सडक़ों पर बने खड्डे
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……