औरैया14अक्टूबर*कस्बे में दो परीक्षा केंद्रों पर होगी पैड परीक्षा*
*केंद्रों पर तैयारियां पूरी, पुलिस ने देखी सुरक्षा व्यवस्था*
*फफूँद,औरैया।* कस्बे में प्राररम्भिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) के परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को आयोजित होने वाली परीक्षा हेतु सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं।परीक्षा की पारदर्शिता बरकरार रखने हेतु परीक्षा केंद्रों व उनके आसपास पुलिस व प्रशासन द्वारा भृमण कर लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
कस्बे में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।जिसमें गुलजारी लाल कन्या इंटर कालेज में प्रथम पाली में 384 अभ्यर्थीयों के बैठने के लिए 16 कमरे व राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में प्रथम पाली के 480 अभ्यर्थियों के लिए 20 कमरों में परीक्षा कराई जाएगी।अलग अलग अभ्यर्थियों हेतु परीक्षा कार्यक्रम प्रतिदिन दो पालियों में रविवार तक चलेगा।केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले परीक्षकों ने अपनी आमद शुक्रवार को ही दर्ज करा ली है।केंद्र प्रभारियों द्वारा कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गये। वहीं अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए कक्ष संख्या व रॉल नंबर की स्लिप बाहर चस्पा कर दी गयी हैं। ट्रेनी सीओ भरत पासवान व अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।वहीं आसपास के दुकानदारों को पैड परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की गाईडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें