प्रयागराज 09 अक्टूबर *किसानों गृह स्वामियो के साथ हो रहे अन्याय पर भाकियू भानु ने जताई नाराजगी
किसानों साथ अन्याय होने पर होगा आंदोलन डॉ वी के सिंह
कोरांव प्रयागराज तहसील कोरांव अंतर्गत देवघाट ग्रामसभा में करीब 40वर्षो से कब्जा दखल चले आ रहे गरीब किसान गृह स्वामियों के साथ तहसील प्रशासन के मनमानी पूर्ण रवैए तथा कुछ राजस्व कर्मियों के कुटरचित मिली भगत से भवन ध्वस्तीकरण का एक पक्षीय आदेश पारित किए जाने पर पीड़ितों में असंतोष एवम भय व्याप्त है वही भारतीय किसान यूनियन भानू ने तहसील प्रशासन की मनमानी पूर्ण कार्यवाही से क्षुब्ध होकर आंदोलन के चेतावनी दी है।
बता दे की तहसील कोरांव के ग्राम देवघाट में स्थित दया शंकर विश्वकर्मा की भूखंड संख्या 1152पर लगभग दो दर्जन लोगों ने जमीन खरीद कर मकान और दुकान स्थापित कर अपना जीवन यापन कर रहे है जिसमे कुछ भूमाफियाओं एवम कुछ असामाजिक तत्वों ने उक्त भूखंड पर बसे मुद्दतो से लोगो की जमीनों मकानों को मनमानी कुटरचित ढंग से बिना किसी सूचना के उक्त भूखंड की पैमाईश करते हुए पी डब्लू डी की भूमि बताते हुए कुछ चिन्हित लोगो के नाम पर रिपोर्ट लगा दिया गया जिसका विरोध पीड़ितों ने सक्षम अधिकारियों से किया किंतु कोई सुनवाई नहीं किया गया और राजस्व कर्मियों की मनमानी रिपोर्ट पर ही गृह स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही किया गया जिसकी शिकायत क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवम प्रधान संगठन द्वारा तत्कालीन मंडल आयुक्त आशीष कुमार गोयल से मिलकर निष्पक्ष विवादित भूखंड की पैमाइस कराने की मांग किया जिस पर अन्यत्र तहसील की राजस्व टीम गठित कर पुनः भूमि पैमाइस का आदेश पारित किया गया जिसमे एसडीएम मेजा ने निष्पक्षता पूर्वक सीमांकन कराया लेकिन सीमांकन में किसी भी किसानों का मकान पीडब्ल्यूडी में नहीं पाया गया जांच अधिकारी एसडीएम मेजा ने अपनी जांच आख्या में सिआरो और जिलाधिकारी को मौके की विवादित भूमि पर नक्से की आकृति में विसंगतियां बताई और मार्ग को सुचारू रूप से चालू होने से अवगत कराया किंतु कुछ भ्रष्ट राजस्व अफसरों ने अपनी राजस्व टीम की बचाव करते हुए पुरानी रिपोर्ट को ही अग्रसारित कर दी तथा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध निर्माण दर्शा कर ध्वस्तीकरण की संस्तुति कर दिया जबकि निवासी दया शंकर विश्वकर्मा ने डीएम न्यायालय में 2015से ही नक्शा दुरस्ती का वाद दाखिल कर रखा है जिसकी सुनवाई निरंतर जारी है इस बावत भूमाफियो ने पवन कुमार निवासी अल्हवा कि ओर से पुरानी रिपोर्ट के आधार पर उच्च न्यायलय में अवमानना याचिका दाखिल कर दिया जिस आधार पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता द्वारा प्रेम चंद केशरी दीप चन्द केशरी जयराजी देवी अमरावती देवी हरिहर सिंह अहद अहमद सिद्दीकी ग्राम प्रधान समेत चौदह लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण घोषित करते हुए एक सप्ताह के अंदर मकानों को हटा लेने का आदेश दिया है। जिससे उक्त भू एवम गृह स्वामियों में भय व्याप्त है उनके सामने रहने और गुजर बसर करने की चिंता बढ़ गई है।
इस घटना क्रम की जानकारी होते ही स्थानीय भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जिस पर डॉ वी के सिंह प्रदेश महासचिव एडवोकेट के के मिश्रा मंडल महासचिव प्रयागराज जिला अध्यक्ष पवन कुमार उर्फ राजू चौबे मंडल उपाध्यक्ष राजेश पांडेय समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भ्रष्टाचार में लिप्त राजस्व कर्मियों के मनमानी पूर्ण कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए निंदा किया। किसान नेता डा वी के सिंह ने बड़े अंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान हितैषी लोकप्रिय मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाले भ्रष्ट राजस्व कर्मियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किया जायेगा। यदि किसानो के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय या जबरन ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाती है तो भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा जनपद प्रयागराज के थरवई रामलीला मैदान में 20 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय किसान पंचायत में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसान पंचायत के समापन के उपरांत उक्त गृह स्वामियों के समर्थन में कार्यक्रम स्थल से ही आंदोलन का रूप देते हुए कोरांव के ग्राम देवघाट में पद यात्रा की जरिए प्रस्थान करेंगे जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत