हरदोई09अक्टूबर*फांसी पर लटकता मिला महिला का शव*
*पति ने पडोसियों पर लगाया हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप*
हरदोई -सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा गांव निवासी महिला सोंमवती पत्नी महेंद्र का शव घर के पडोस में ही पेंड से फांसी पर लटकता मिला।महिला के पति ने पडोस के ही तीन लोगों पर महिला की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महेंद्र ने बताया की परिवार में पत्नी सोंमवती व तीन पुत्र संजय राजीव और बब्लू है दो पुत्रियां मीनू और पीलू है।मीनू शादी के बाद से अक्सर जूरा में ही रहती है।जैसा की महेंद्र ने बताया की मीनू को लेकर ही पडोस के ही श्रीपाल और उनके परिवार से विवाद चल रहा था।जैसा की महेंद्र ने सोंमवती शाम करीब सात बजे श्रीपाल के मकान के पास ही खेतों की ओर शौंच को गई थी,वहीं पर श्रीपाल व सोंमवती के बीच कुछ विवाद हुआ था।महेंद्र का आरोप है की रंजिश मनाते हुए श्रीपाल और उनके परिजनों ने मिलकर सोंमवती को मारापीटा और फिर शव को वही पेंड से फांसी पर लटका दिया।सोंमवती की खोजबीन करते समय उनको शव लटके होने की जानकारी हुई।पु।महेंद्र ने श्रीपाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी,जिसके चलते पुलिस ने श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*