औरैया 04 अक्टूबर *अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर मंगलवार कि सुबह एक अधेड़ व्यक्ति बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से परिजनों को दी गई है।
जनपद हमीरपुर थाना मौदहा क्षेत्र के ग्राम लेवा निवासी रणविजय सिंह 49 वर्ष पुत्र सतपाल मंगलवार की सुबह करीब सवा 10 बजे दिल्ली से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड पर पहुंचा। उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से दी गई। समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। अधेड़ व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए था , अन्यथा सिर में चोटें आ सकती थी।

More Stories
उत्तर प्रदेश 12 जनवरी 26 * मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने स्वास्थ्य नवाचार सम्मेलन के सुभारम्भ। ..
लखनऊ 7 जनवरी 26*व्यापारियों की प्रदेश कार्यसमिति की 8 को बैठक*
अयोध्या 31दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें