https://youtu.be/1ocP7CvAwEs
पंजाब 02 अक्टूबर * राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये
अबोहर, 02 अक्तूबर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश शर्मा/सुरेन्द्र शर्मा): अबोहर कांग्रेस कमेटी ने अरोड़वंश धर्मशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर अबोहर कांग्रेस के प्रधान सुभाष बाघला, ब्लॉक खुईयांसरवर प्रधान व दौलतपुरा सरपंच हरप्रीत सिंह, महिला मोर्चा कविता सौलंकी, पूर्व चेयरमैन इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट अनिल नागपाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए सदा सच बोलने का संदेश दिया। देश की आजादी में उनका बहुत बड़ा योगदान था। इस अवसर पर सोनू संध, अवि, शालू पंजावा, मुरारी लाल, सिया पचेरवाल, राजू चौहान, मनोज सोनी, हरबिंद्र सिंह बराड़, सुभाष बाघला, हरप्रीत सिंह, सोम जसूजा, अनिल नागपाल आदि मौजूद थे।
फोटो:1, महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*