राजगढ़01अक्टूबर*80 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपये की जप्त
ब्यावरा शहर पुलिस टीम ने मुखविर सूचना पर कुल 80 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपये की जप्त।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
थाना ब्यावरा शहर की पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01/10/2022 को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ब्यावरा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने के लिए बैठे आरोपी राजू जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोया हाल जाटव धर्मशाला के पास ब्यावरा को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाथ भट्टी की 80 लीटर कच्ची शराब कीमती 16,000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 553/22 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. मोहर सिंह मंडेलिया, आरक्षक 955 रिंकेश धाकड़, आरक्षक 38 पिंकल बंसल का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।