औरैया 29 सितम्बर *महिला को मारपीट कर की अतिरिक्त दहेज की मांग*
*औरैया।* थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक महिला ने थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम निवासी अपने ससुराली जनों पर मारपीट कर करने एवं अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना सहायल एवं महिलाथाना में तहरीर दी है।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम मधवापुर निवासी शिवानी पुत्री पप्पू शुक्ला ने थाना सहायल एवं महिलाथाना में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसकी शादी थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम वेल्हूपुर निवासी राम भगत के साथ गत 20 जून 2021 को हुई थी। कहा कि उसके पति के मोबाइल फोन में कई लड़कियों के नंबर हैं , जो अक्सर आते रहते हैं। पति के संबंध में लड़कियों से हैं। मना करने पर वह मारते पीटते हैं , तथा किसी प्रकार का खर्चा नहीं देते हैं। पीड़िता का मोबाइल भी पति ने छीन लिया है। शादी में प्रार्थना के पिता ने गृहस्थी का सारा सामान दिया था। शादी के कुछ समय बाद प्रार्थिनी के पति , सास, ससुर व ननदे अतिरिक्त दहेज में 100000 रुपये की मांग करने लगे। साथ ही कहा कि यदि रुपये नहीं मिले तो वह लोग प्रार्थिनी को जान से मार देंगे। मना करने पर पति उसके साथ मारपीट करते हैं। प्रार्थिनी की दो ननदे हैं। जिनके कहने पर पति मारपीट करते हैं। ननदें कहती हैं कि प्रार्थिनी कुछ भी कहे तो उसे मारो। जब प्रार्थिनी के डिलीवरी होने को थी , तभी उसे मायके छोड़ गये। सास , ससुर को ननदों ने बुला लिया था। प्रार्थिनी को खर्चा भी नहीं दिया। कहते हैं कि प्रार्थिनी की डिलीवरी का खर्चा प्रार्थिनी की मां देगी। आगे कहा है कि जब बच्ची 2 माह की हो गई तभी ससुराली जन उसे लेने आये और कहा घर चलो अब परेशान नहीं करेंगे। जब वह ससुराल गई तो बच्ची को छीन कर बंबा में फेंकने गये। प्रार्थिनी ने जब विरोध किया तो बुरी तरह से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कानों में पहने हुए सोने की बाला छीन लिए। पीड़िता को कोई बचाने नहीं आया। प्रार्थिनी ने अपने माता व पिता को फोन किया तो मां व पिता दोनों लोग प्रार्थिनी की ससुराल आये। ससुराली जनों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। अंत में कहा है कि उसकी शादी के बीचवानी (मझवा) लल्ला अवस्थी व लल्ला गोस्वामी हैं, जिन्होंने शादी करवाई थी। पीड़ित महिला ने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*