पंजाब29सितम्बर*लीगल सर्विस अथॉरिटी के सैक्ट्री न्यायाधीश अमनदीप सिंह ने अबोहर पहुंच कर मीटिंग की
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश/सुरिन्द्र शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा लोगों को आपसी समझौतों व कानून के बारे में जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों को लीगल सर्विस अथॉरिटी के माध्यम से इंसाफ दिलाने के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लीगल सर्विस अथॉरिटी के सैक्ट्री सीजीएम न्यायाधीश अमनदीप सिंह ने अबोहर पहुंचे। उन्होंने मीडियेटर सैंटर में एडवोकेट श्रुति भीमवाल व जैसमीन बिश्रोई, एडवोकेट श्रवण कुमार, पैनल लेयर डीएलएसए, पीएलवी नरेश कम्बोज के साथ मीटिंग कर विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि लीगल सर्विस अथॉरिटी कई परिवारों के आपसी समझौते करवा चुके हैं। जो जरूरतमंद लोग अपना वकील नहीं कर सकते वह लीगल सर्विस अथॉरिटी को पत्र लिखकर फ्री में वकील उपलब्ध करवा कर इंसाफ पा सकते हैं।
फोटो:7, मीटिंग करते न्यायाधीश।

More Stories
श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*
लखनऊ 26फ़रवरी26*यूपी में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार ने जारी किया संशोधित समय-सारिणी*
चंडीगढ़ 26 फ़रवरी 26*नेशनल हेराल्ड के पंचकुला मामले में पंजाब-हरियाणा HC ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा को क्लीन चिट दी!*