कौशाम्बी25सितम्बर*जहर देकर अधेड़ को मारने का आरोप*
*कौशांबी* सराय अकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में एक अधेड़ को जहर देकर मारने का आरोप पड़ोसियों पर लगा है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है युवक की मौत के बाद घर पर उसके ग्रामीणों की भीड़ लग गई है पूरे परिवार में कोहराम मचा है
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव निवासी राकेश कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वामी लाल पड़ोस के युवक अशोक कुमार के घर पर गया था जहां रात को उसकी तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई परिजनों का कहना है कि अशोक कुमार ने अधेड़ राकेश कुमार को जहर खिलाकर उसकी हत्या की है परिजन राकेश की मौत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहे हैं मृतक के घर पर ग्रामीणों का मजमा लगा है और वह घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ है
More Stories
नेपाल 20 अक्टूबर 26*सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार बड़ा दशैं धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है
मुम्बई 20 अक्टूबर 26*विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने मुंबई में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की।
मुंबई20 अक्टूबर 26*दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह