कानपुर23सितम्बर*पनकी से लापता बेटी दिल्ली स्टेशन में बरामद*
कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना क्षेत्र पनकी के चौकी क्षेत्र पनकी मंदिर अंतर्गत गंगागंज गांव निवासी शेषराम की बेटी वैष्णवी उम्र लगभग 10 वर्ष कल प्रातः 10:00 बजे करीब घर से निकलकर गुमशुदा हो गई थी जिसको काफी खोजबीन की गई परंतु न मिल सकी
मामला है गंगागंज गांव निवासी शेषराम मिस्त्री का कार्य करता है जो पड़ोस में मकान निर्माण करने के लिए निकला था उसकी 10 वर्षीय बेटी वैष्णवी भी रोज की तरह जिद कर पापा के पास जाने को निकली थी माता दुर्गा ने बताया की मेरी बेटी घर से पास के मकान में काम कर रहे पिता शेषराम के पास जाने के लिए गई थी कि वह वापस घर नहीं आई काफी खोजबीन की गई परंतु कोई पता न चल सका आज सुबह थाना पनकी पुलिस के दो सिपाही विवेक व विजय घर पर सूचना देकर मेरी बेटी की दिल्ली में मिलने की खबर की जानकारी प्राप्त हुई जिसे पनकी पुलिस द्वारा मुझे दिल्ली पहुंचकर अपनी बेटी को घर लाने के लिए कहा गया है जिसके लिए मुझे पनकी चौकी प्रभारी मनोज कुमार दीक्षित द्वारा आर्थिक सहयोग के रूप में ₹500 हेड कांस्टेबल राजवीर द्वारा ₹100 प्रदान किए गए दिल्ली पुलिस की सूचना पर पनकी पुलिस द्वारा जेब्रा के दोनों सिपाहियों द्वारा पूरे गंगागंज क्षेत्र में वैष्णवी की फोटो दिखाकर तलाश की जा रही थी कि मोहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देने पर पुलिस घर तक पहुंची पनकी पुलिस की इस कार्य शैली को लोगों ने सराहा और उन्हें धन्यवाद दिया गया

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*