पंजाब21सितम्बर*नेहरू पार्क के बाहर पुलिस ने नाका लगाकर की वाहनों की चैकिंग
अबोहर, 21 सितबर (शर्मा/सोनू/चुघ)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के सहायक प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा नेहरू पार्क के बाहर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की गई। कई वाहनों के चालान काटे गए। सर्बजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें और अपने वाहन चलाते समय दस्तावेज साथ रखें, जिन मोटरसाईकिलों के नंबर नहीं लगाए हुए वह अपने नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। पुलिस का सहयोग करें।
फोटो : 03, पुलिस वाहनों की चैकिंग करते हुए।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन