झाँसी21सितम्बर*ग्राम पंचायत खिलारा में स्कूली बच्चों को निशुल्क बांटा गया पाठ्यक्रम।
झांसी 21 सितंबर । बुधवार को ग्राम पंचायत खिलारा में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत निशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण स्कूली बच्चों को किया गया। मऊरानीपुर खंड शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खिलारा में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई नवीनतम पाठय पुस्तकों का वितरण उच्च प्राथमिक विद्यालय खिलारा में अध्ययनरत कक्षा 6, 7, 8 के छात्र, छात्राओं को विद्यालय शिक्षा प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार द्विवेदी की देखरेख में किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका निर्मला तिवारी, महेंद्र दीक्षित, ज्योति तिवारी, प्रेमदास पाल आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि छः महीने बाद शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों में नया पाठ्यक्रम भेजा गया वो भी आधा अधूरा जबकि अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
लखनऊ २६ फरवरी २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 26 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों में हड़कंप, जिले से भागने पर मजबूर!
श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू ।