[9/20, 6:42 PM] Ram Prakash Upaajtak: *औषधि विक्रता आक्सीटोसिन इंजेक्शन कदापि न करे क्रय-विक्रय*
*औरैया 20 सितंबर 2022*- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन् उ0प्र0 लखनऊ के आदेशानुसार पूर्व में आक्सीटोसिन इन्जेक्शन (पशु चिकित्सा प्रयोगार्थ) पर विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें मैसर्स ताज मेडिकल स्टोर, बिधूना, जनपद औरैया एवं मैसर्स लवी मेडिकल स्टोर, ऊॅचा, जनपद पर आक्सीटोसिन इन्जेक्शन (पशु चिकित्सा प्रयोगार्थ) पाया गया, जिनका नमूना संग्रहीत कर राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ में जाॅच के लिए भेजा गया था। राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला, लखनऊ ने अपनी जाॅच रिपोर्ट में आक्सीटोसिन इन्जेक्शन घोषित किया है, जो औषधि अधिनियम के अन्तर्गत प्रतिबन्धित है। सम्बन्धित मेडिकल विक्रेताओं के विरूद्ध मा0 न्यायालय में वाद संस्थित करने के लिए प्रक्रियाधीन है। उक्त के अतिरिक्त बाबरपुर, जनपद औरैया स्थित मैसर्स कुमार मेडिकल्स से 02 संदिग्ध औषधियों तथा रोडवेज बस स्टैण्ड के पास, ब्रम्हनगर में स्थित मैसर्स पूजा फार्मा से 02 संदिग्ध औषधियों का नमूना संग्रहीत कर जाॅच के लिए राजकीय जन विश्लेषक उ0प्र0 लखनऊ में जाॅच के लिए भेजे गये थे, जिनमें 02 औषधियाॅ मानक के अनरूप नहीं पाये गये, जिसमें विवेचना कर मा0 न्यायालय में वाद संस्थित किये जायेगे। ज्योत्सना आनन्द, औषधि निरीक्षक द्वारा अन्य मेडिकल स्टोरों से अपील की गयी, कि कोई भी औषधि विक्रेता आक्सीटोसिन इन्जेक्शन (पशु चिकित्सा प्रयोगार्थ) का क्रय-विक्रय कदापि न करें, अन्यथा की दशा में औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम- 1940 एवं नियमावली 1945 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसका समस्त उत्तरदायित्व औषधि विक्रेताओं का होगा।
[9/20, 6:42 PM] Ram Prakash Upaajtak: *21 सितंबर को किसान दिवस विकास भवन सभागार में आयोजित*
*औरैया 20 सितंबर 2022*- उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कृषक भाइयों को अवगत कराया है कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक 21 सितंबर 2022 को अपराहन 12 बजे से 2 बजे तक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कृषि क्षेत्र से जुड़े विभागीय अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को कृषि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ-साथ विभागों में संचालित योजनाओं एवं कृषि की नवीनतम तकनीकी से भी अवगत कराया जाएगा। अतः सभी कृषक बंधु दिनांक 21 सितंबर 2022 को अपराहन 12 बजे विकास भवन सभागार, ककोर में प्रतिभाग कर अपनी कृषि से संबंधित समस्याओं का निराकरण प्राप्त करें।
[9/20, 7:23 PM] Ram Prakash Upaajtak: *विद्युत बिल जमा न करने पर काटा कनेक्शन, लाइन मैन को पीटा*
*फफूँद ,औरैया।* नगर के एक मोहल्ला में चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट करके लाइन मैन को घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लाइन मैन ने थाने में तहरीर दी है।
मंगलवार को विधुत विभाग अधिकारिय एसडीओ अछल्दा रघुनाथ, अवर अभियंता केशमपुर ओमवीर सिंह, लाइन मैन विशाल व कल्लू सहित लाइनमैन कस्बा के मोहल्ला मेवातियान में विद्युत चेकिंग एवं डिस कनेक्शन का कार्य कर रहे थे। जब हसीन बेगम पत्नी अनिल कुमार निवासी मेवातियान फफूँद के जिनपर विद्युत बकाया धनराशि रू 12122 पर कनेक्शन काटा गया। जिस पर उसी परिवार के हसीन पुत्र राजू, आरिफ पुत्र अनिल, राजू पुत्र रामसेवक, रोशनी पुत्री राजू निवासी मेवातियान फफूँद गंदी-गंदी जाति सूचक गालियां देने लगे और कटे कनेक्शन को पुनः जोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। जिस पर एसडीओ ने उक्त लोगों को समझाया कि बकाया धनराशि जमा करने के बाद कनेक्शन जुड़वा दिया जाएगा। और वहां से निकल विद्युत विभाग के अधिकारिय चले गये। तथा एसडीओ रघुनाथ अछल्दा कार्यालय चले गये तथा उक्त लोग पुनः तनवीर बिल्डिग मैटेरियल औरैया रोड फफूँद पर पुनः चैकिंग करने लगे, तभी वहां स्कॉर्पियो गाड़ी मे उक्त व्यक्ति व चार पाँच अज्ञात व्यक्ति आए और लाइन मैन विशाल के साथ जाति सूचक गालिया देते हुये लाठी- डंडों से मारपीट करने लगे, जिससे लाइन मैन विशाल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी है। इस सम्बंध में सीओ फफूँद भरत पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जारही है, सत्यता क्या है। जांच के वाद कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*