————-
पंजाब 18 सितंबर 2022*170 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति काबू
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना-2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह, विशलेष कुमार व अन्य पुलिस पार्टी महाराणा प्रताप मार्कीट कंधवाला रोड पर तैनात थी कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि नरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रधर वासी इंदिरा नगरी अबोहर नशीली गोलियां लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो नरेन्द्र कुमार को काबू कर उससे 170 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलफ नगर थाना-2 में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश पारित हुए।
फोटो 04, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद