झाँसी15सितम्बर*बरसाती पानी में जलमग्न खरीफ फसलें किसानों ने मांगा मुआवजा।
झांसी 15 सितंबर । क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से जारी मौसमी बारिश से जहां नदी, तालाब ,पोखर आदि फिर से लबालब भर गए है। वही खेतों में जलभराव बढ़ जाने से खेतों में पककर तैयार खरीफ की फसलें काली पड़कर खराब होने के कारण क्षेत्र के किसानों चिनताएं फिर से बढ़ गई है। जिससे मऊरानीपुर तहसील प्रशासन के साथ संबंधित फसलीय बीमा कंपनी से खेतों में बोई गई दलहनी, तिलहनी फसलों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से जारी मौसमी बारिश से खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, मूंगफली, तिली आदि खरीफ की फसलें खेतों में अधिक पानी का जलभराव बढ़ जाने से दलहनी, तिलहनी फसलें की जड़ें सड़ जाने से खराब हो गई है। ग्राम कदौरा के किसान देवप्रकाश अहिरवार ने बताया कि बरसात से उर्द, मूंग,तिली, मूंगफली की फसलों में जलभराव लगातार बना रहने से खराब हो गई है। खिलारा के किसान संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पहले कम बारिश एवं बाद में ज्यादा पानी बरस जाने से की फसलें छति ग्रसित हो गई है। पुरवा गांव के किसान नाथूराम पटैरिया ने बताया की धसान नदी के पानी के फैलाव खेतों तक पहुंचने से दलहनी, तिलहनी खरीफ की फसलें पानी में डूबी जाने से फसलें खेतों में ही नष्ट होती जा रही है। ग्राम घाटकोटरा के किसान सुरेन्द्र सिंह परिहार का कहना है की बंक के भीतर खेतों में बोई गई फसलें बरसाती मौसम व नदी के पानी की भेंट चढ़ गई है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुंची है। इसी प्रकार ग्राम खिलारा, भण्डरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, देवरीघाट, पुरवा, हरपुरा, पंचमपुरा, पठा, ढकरवारा, परसारा, भदरवारा, बड़ागांव, भानपुरा, खकौरा, बिरगुआं, कुअरपुरा, मथूपुरा,कदौरा आदि ग्रामों में भी बरसाती जलभराव से खरीफ की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा है। जिससे क्षेत्र के के किसानों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन, राजस्व, कृषि विभाग के अलावा संबंधित फसलीय बीमा कंपनी से खरीफ फसलों का मौके पर आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति के साथ साथ फसलीय बीमा की धनराशि दिलाए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक मऊरानीपुर झांसी।

More Stories
नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।
प्रयागराज २६ फरवरी २६ * आश्रित कोटे में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ।
सुल्तानपुर २६ फरवरी २०२६ * शिक्षामित्र नही स्कूल का प्रधानाध्यापक राजेश त्रिपाठी है दरिंदा! मासूम छात्रा का दाँत से काटा गाल,आरोप लगा दिया शिक्षामित्र पर