औरैया 01 सितंबर *चार सितंबर को विशेष कैंप का होगा आयोजन-अपर जिला अधिकारी*
*औरैया 01 सितंबर 2022*- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम के लिए आयोग द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2022 दिन रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। उक्त तिथि में जनपद के प्रत्येक मतदान स्थलों पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फॉर्म 6-बी में स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते हैं। मतदाताओं द्वारा आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है और इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस में अपमानित नहीं किया जाएगा कि उनके द्वारा आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराया गया। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त आयोग द्वारा परिवर्धन/ अपमार्जन/ संशोधन इत्यादि से संबंधित फार्मो को संशोधित किया गया है। संशोधित फार्मो में प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म- 6, निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति हेतु तथा पूर्व से शामिल नाम को अपमानित करने हेतु फार्म- 7 तथा निवास परिवर्तन/ निर्वाचक नामावली में संशोधन/ मतदाता पहचान पत्र का प्रतिस्थापन/ दिव्यांग मतदाताओं के चयन हेतु फार्म-8 है। आयोग द्वारा चार अर्हक तिथियां यथा- 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है। उक्त अर्हक तिथियों को या उससे पूर्व यदि कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। 202- बिधूना, 203- दिबियापुर एवं 204- औरैया(अ0जा0) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बीएलओ विशेष अभियान तिथि 4 सितंबर 2022 दिन रविवार को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*