कैराना30अगस्त* बीजेपी सांसद के पुत्र का विरोध, मुर्दाबाद के गूंजे नारे
कैराना। भाजपा सांसद के लापता होने से संबंधित पोस्टर वायरल होने के बाद उनके पुत्र धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दो प्राचीन मंदिरों में हुई चोरी की घटना को लेकर आक्रोश के बीच कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के फोटोयुक्त गुमशुदा की तलाश से संबंधित पोस्टर मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुए। इसके बाद देर शाम सांसद के पुत्र अंशुमन चौधरी धरनाथल पर पहुंच गए। सांसद के पुत्र को देखते हुए धरनास्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं व व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भाजपा सांसद मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए उनसे किसी भी प्रकार बात करने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस जाने को कहा गया। भारी विरोध को देखते हुए सांसद के पुत्र वापस लौट गए।

More Stories
बांदा 1 जुलाई 26*जन्मदिन पर बदली परंपरा: पत्रकार सचिन कुमार ने केक नहीं काटा, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर लगाए 15 पौधे*
मथुरा 1 जुलाई 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा व खोखा कारतूस .315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या1जुलाई26*79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद, बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे, एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन