पंजाब 30 अगस्त *विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतारने के आरोप में पति, देवर, ननद व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा/सोनू/चुघ): नई आबादी अबोहर गली नं. 11 निवासी रितिक गुंबर पुत्र रमेश गुंबर के बयानों के आधार पर थाना अरनीवाला पुलिस ने उसकी बहन को दहेज के लिए ससुराल द्वारा मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 100, 29.08.22 भांदस की धारा 304बी, आईपीसी के तहत शुभम, आयुष पुत्रान ब्रह्मप्रकाश उर्फ बिट्टु बजाज, ननद चांदनी, सास सुनीता रानी, ससुर ब्रह्मप्रकाश उर्फ बिट्टु बजाज वासी अरनीवाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुंबर ने बताया कि उसकी बहन साजिया की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और 1 वर्ष पहले लडक़े ने जन्म लिया था जिसका 6 माह पहले निधन हो गया। गुंबर ने बताया कि उसका जीजा, बहन के सास-ससुर उनसे कार की मांग करते थे। गत दिवस साजिया के ससुराल से फोन आया कि अपनी बहन को ले जाये जब वह अपनी बहन साजिया के ससुराल अरनीवाला पहुंचे तो पता चला कि अस्पताल में दाखिल है। जब वह अपनी बहन से मिलने पहुंचे तो उसकी बहन ने आपबीती सुनाई और उसकी मौत हो गई। सबइंस्पैक्टर इकबाल सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। सभी आरोपी घर को ताला लगाकर फरार बताये जा रहे हैं।
फोटो:3, आरोपी देवर, ननद, सास-ससुर व पति।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।