औरैया 26 अगस्त *ठेकेदार ने नहीं दी पगार तो उठा लाया मशीनें दी तहरीर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी एक व्यक्ति लगभग डेढ़ वर्ष से दिल्ली में ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा था। जब उसने अपनी पगार मांगी तो ठेकेदार ने पगार देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर वह दिल्ली से ठेकेदार की तीन मशीनें उठा लाया और सीधा कोतवाली पहुंचा। जहां पर उसने ठेकेदार पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए आत्म सुरक्षा के लिए तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्हूपुर निवासी कृष्ण मुरारी पुत्र श्याम मनोहर पांडे ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह दिल्ली महिपालपुर में ठेकेदार जीटी के अंडर में हेलपरी का काम 17 माह से करता था। इसके बाद वह बीच में एक बार घर आकर पुनः काम करने दिल्ली पहुंचा और उपरोक्त ठेकेदार के अंडर में काम करने लगा। जब उसकी पगार 25000 रुपये हो गई तब उसने ठेकेदार से पगार देने को कहा , लेकिन ठेकेदार ने पगार देने से मना कर दिया। इसके अलावा ठेकेदार धमकी देने लगा। किसी बात को लेकर वह उपरोक्त ठेकेदार की पत्थर काटने वाली हेलटी मशीन, वेल्डिंग मशीन एवं कटर मशीन गार्ड के सामने अपने साथ औरैया ले आया। आगे कहा है कि वह पगार मिलने पर सुरक्षित रखी मशीनें वापस कर देगा। ठेकेदार मोबाइल फोन पर धमकी देते हुए रिपोर्ट लिखने की बात कह रहा है। इसके अलावा उसके बहन बहनोई जोकि सिलहारा थाना राजपूत जनपद कानपुर देहात निवासी है उन्हें भी फोन पर धमकी दे रहा है। प्रार्थी ने उपरोक्त ठेकेदार से पगार दिलाने एवं न्याय की गुहार लगाई है।

More Stories
सुल्तानपुर10अगस्त26**सियासत में फिर गरमाया संग्राम *ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने प्रेस वार्ता कर खोला मोर्चा*
हाथरस10अगस्त26*बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद फायर अंदाज में भाजपा को रगड़ते हुए नजर आए
अलीगढ़10अगस्त26*अलीगढ़ में एक कांवड़िया बहुत खतरनाक दंडौती कांवड़ लेकर पहुंचा है.*