[25/08, 19:37] +91 94504 05335: *विक्षिप्त को पीटकर जाहिल बना दबंग*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना के हनुमान मंदिर के चौराहे के पास एक दबंग ने विक्षिप्त को लाठियों से पीटा है बचाव के लिए विक्षिप्त चिल्लाता रहा लेकिन दबंग लगातार लाठियों से उसकी पिटाई करता रहा दबंग के अत्याचार का तमाशा देखने के लिए मौके पर लोगों की खासी भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन दबंग की लाठियों को रोकने का साहस किसी का नहीं था इलाके में दबंग का अत्याचार और आतंक पहले से कायम है मजलूमो के साथ मारपीट कर यह दबंग जाहिल बन चुका है पुलिस के संपर्क में रहने के चलते इस दबंग पर कार्यवाही नहीं होती है बताया जाता है कि दबंग मोबाइल का रिचार्ज आदि थाना पुलिस का कर दिया करता है जिससे पुलिस का वह खासम खास बना हुआ है मानसिक विक्षिप्त को पीटने वाले इस दबंग पर खबर लिखे जाने तक पश्चिम शरीरा थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं की है खुलेआम चौराहे पर गुंडई कर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाले दबंग पर कार्यवाही किए जाने की मांग लोगों ने की है।
[25/08, 19:37] +91 94504 05335: *पिता के अत्याचार से भागे भाई बहनों को पुलिस ने किया बरामद*
*कौशांबी* पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लकोडा गांव निवासी मान सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आंचल देवी और लड़का मनीष कुमार उम्र 9 वर्ष दोनों बुधवार की भोर में घर छोड़कर भाग गए थे मामले की सूचना मान सिंह ने पुलिस को दी मान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री और पुत्र का लोगों ने अपहरण कर लिया है अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मोहल्ले वासियों से पूछताछ शुरू की जहां भाई-बहन के गायब होने की पुष्टि हुई पुलिस ने अपने मुखबिरों का जाल फैलाया और भाई बहन को खोजना शुरू कर दिया पुलिस की मेहनत रंग लाई और दोनों भाई बहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है गोण्डा जनपद के मनका पुर से भाई-बहन बरामद हुए हैं दोनों का कहना है कि उनके पिता उनके साथ मारपीट अत्याचार करते हैं जिससे वह घर छोड़ कर चले गए थे गायब भाई बहन के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है लेकिन भाई बहन के बरामद होने के बाद तमाम सवाल छूट गए हैं उनके गांव से कोई साधन नहीं है जिससे वह आधी रात को गांव छोड़कर बाहर जा सके उन्हें गांव से बाहर ले जाने वाला कौन वाहन चालक है गायब भाई बहन का कहना है कि उनके पास पैसे नहीं थे तो फिर वह गोण्डा तक कैसे पहुंचे यह तमाम सवाल अनुत्तरित रह गए हैं इस सवाल पर थाना पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
[25/08, 19:38] +91 94504 05335: *श्री कृष्ण छठी के अवसर पर मंझनपुर में विशाल भंडारे का आयोजन*
*कौशाम्बी* भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपरांत छठी के अवसर पर मंझनपुर कस्बे के प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है इस मौके पर हजारों महिला पुरुष भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण छठी का प्रसाद ग्रहण किया बुधवार को दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया था इस मौके पर कीर्तन भजन उत्सव का भी आयोजन किया गया सुबह से ही छठी उत्सव की तैयारी में भक्त लगे रहे प्राचीन दुर्गा मंदिर प्रांगण में बुधवार की देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया 8:00 बजे से शुरू हुए भंडारा में 11:00 बजे रात्रि तक भक्त प्रसाद ग्रहण करते रहे भगवान श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा पांडाल गूंजता रहा चारों ओर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का बखान होता रहा।
[25/08, 19:49] Anil: *बन्दी के सम्बन्ध में अपना बयान साक्ष्य न्यायालय के समक्ष 28 अगस्त तक करें प्रस्तुत*
*कौशाम्बी* सिविल जज (जू0डि0) कौशाम्बी अभिषेक गुप्ता ने अवगत कराया है कि विचाराधीन बन्दी रजेश उर्फ हीरो पुत्र मुन्नीलाल निवासी-मलाक मुईउद्दीनपुर थाना पूरामुफ्ती के न्यायिक जॉच न्यायालय सिविल जज जू0डि0/न्यायिक मजिस्ट्रेट में विचाराधीन है सिविल जज (जू0डि0) ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि बन्दी रजेश उर्फ हीरो की मृत्यु के सम्बन्ध में यदि कोई व्यक्ति अपना बयान साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहता है तो वह 28 अगस्त 2022 तक न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता हैं।
[25/08, 19:49] Anil: *जिला विकास समन्वय की बैठक 01 सितम्बर को*
*कौशाम्बी* सांसद विनोद सोनकर की अध्यक्षता में 01 सितम्बर 2022 को उदयन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई हैं सांसद द्वारा मनरेगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सुगम्य भारत अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि आदि योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी
[25/08, 19:50] Anil: *जर्जर स्वास्थ्य केंद्र के चलते चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था*
*कौशांबी* मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर बजहा में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के चलते इस भवन में ए एन एम और नर्स इलाज करने के लिए नहीं पहुंचती हैं जिससे इलाके की महिलाओं को इलाज नहीं मिल पाता है लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के भवन की मरम्मत कराए जाने का प्रयास स्वास्थ्य अधिकारियों ने नहीं किया है जिससे इलाके की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है महीनों बीत जाने के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला नहीं खुलता है पूरे उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी व्याप्त है पूरे परिसर में घास फूस और जंगल जैसा माहौल हो गया है इलाके में महिलाओं को इलाज ना मिलने से महिलाओं को कई किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज जाना पड़ता है चौपट हो चुकी उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को सुधार करने का प्रयास अभी तक स्वास्थ्य महकमे ने नहीं किया है इलाके के लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दर पुर बजहा में स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है
[25/08, 19:50] Anil: *तीन दिन से लावारिस हालत में खड़ी है मोटर सायकिल*
*कल्यानपुर कौशांबी* जनपद मुख्यालय कौशांबी के संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर के ब्लड बैंक के बगल में दक्षिण की तरफ एक मोटर सायकिल हीरो डीलक्स 3 दिनों से अस्पताल परिसर में खड़ी हैं बाइक का वारिस कोई नहीं दिखाई पड़ रहा है बताया जाता है कि जिला अस्पताल परिसर में खड़ी हीरो डीलक्स का नम्बर यूपी 96 एल 3554 है और यह बाइक 23 अगस्त से एक ही जगह पर लावारिस हालत में खड़ी है। अस्पताल के लोगों ने बताया कि मोटर सायकिल का नंबर जब ट्रेस किया गया तो जनपद चित्रकूट के मनोज कुमारी के नाम से पंजीकरण शो हो रहा है।
[25/08, 20:39] +91 96706 43576: *बच्चों के सही आहार के विषय में दिया गया प्रशिक्षण*
*जनपद के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर वेबकास्ट के माध्यम से मुख्य सेविका एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण*
*कौशाम्बी।* बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर वेबकास्ट के माध्यम से पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया जनपद में एनआईसी के साथ ही सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर वेबकास्ट के माध्यम से आयोजित पोषण पाठशाला में विशेषज्ञ-डॉ0 रूपल दलाल दीपाली फरगड़े डॉ0 पियाली भट्टाचार्य एवं डॉ0 देवाजी पाटिल द्वारा बच्चों के सही खान-पान (ऊपरी आहार) की शुरूआत के विषय में डीपीओ सीडीपीओ मुख्य सेविका एवं आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गयी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण के पश्चात सीडीपीओ मुख्य सेविका एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री आमजन लाभार्थियों को बच्चों की सही खान-पान ऊपरी आहार के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगी इस अवसर पर एनआईसी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[25/08, 20:39] +91 96706 43576: *राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार अग्रिम आदेशों तक स्थगित*
*कौशाम्बी।* जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा वर्ष-2022 में राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के लिए पूर्व निर्धारित नीति गाइड लाइन्स में संशोधन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है उन्होंने जनपद के राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त स्ववित्त पोषित एवं संस्कृत विद्यालयो में कार्यरत शिक्षकों को सूचित किया है कि शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन की कार्यवाही अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गयी हैं।
[25/08, 21:01] Anil: *प्रतापगढ़:-*
➡प्रतापगढ़ कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय
➡20 दिनों में सुना दिया रेप के आरोपी को सजा
➡मौत तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई
➡अंतिम सांस तक सजा काटेगा आरोपी राजकुमार मौर्य
➡आरोपी ने 11 साल की किशोरी के साथ किया था रेप।
➡घर मे मासूम भाई को बंधक बनाकर किया था रेप
➡नगर कोतवाली में दर्ज किया गया था मुकदमा। रिपोर्टर
*#Pratapgarh:-*
[25/08, 21:02] +91 95549 78900: *?डायरेक्टर सावन कुमार टाक का हार्ट अटैक से निधन, 86 साल की उम्र में कहा अलविदा*
*हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक, गीतकार और फिल्म निर्माता सावन कुमार का मुंबई में निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म मेकर का निधन हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है. 86 साल की उम्र में सावन कुमार फेफड़े संबंधी बीमारी से पीड़ित थे. पिछले काफी समय से उन्हें बुखार था. कुछ समय पहले उन्हें न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद पता चला कि उनके फेफड़े खराब हो चुके थे.
[25/08, 21:02] +91 95549 78900: *महाविद्यालय के प्रबंधक, उनकी पत्नी और पुत्र घर पर मृत पाए गए*
*औरैया कस्बे में ही प्रकाश चंद्र महाविद्यालय के प्रबंधक, उनकी पत्नी और पुत्र अपने घर पर मृत पाए गए हैं। पुलिस, IG रेंज, मैं स्वयं और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। सभी पहलुओं की* *तहकीकात की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है: शिशपाल सिंह, एसपी औरैया, उत्तर प्रदेश*
[25/08, 21:02] +91 95549 78900: *?यूपी: मऊ से विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया*
[25/08, 21:03] +91 95549 78900: *?प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, 26 अगस्त को भी अधिवक्ता न्यायिक कामकाज नहीं करेंगे, तीसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे हाईकोर्ट के अधिवक्ता, बार एसोसिएशन ने कार्य से विरत रहने का लिया फैसला, समस्याओं को लेकर स्ट्राइक पर रहने का लिया है फैसला।*
[25/08, 21:03] +91 95549 78900: *भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंन्द्र सिंह चौधरी*
* me August 25, 2022 नई दिल्ली,*
*नई दिल्ली बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है*। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक चिट्ठी में गुरुवार को नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने यूपी की कमान भूपेंद्र सिंह चौधरी को सौंपी है। बताया गया कि यूपी में बीजेपी के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थी जहां आज पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*