कौशाम्बी24अगस्त*सड़क के किनारे बेहोश बंधा पड़ा मिला दिव्यांग युवक,दबंगों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप,*
*कौशाम्बी* जिले में दबंगों का कहर गरीब दिव्यांग युवक पर देखने को मिला है जहा देर शाम ये शौच को गए दिव्यांग युवक को दबंगों ने मारपीट कर हाथ पैर बांध कर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए,परिजनो और ग्रामीणों के खोजने पर युवक गंभीर घायल बेहोशी की हालत में मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुंची डायल 112 ने जांच पड़ताल की और युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा का है जहा देर शाम शौच को गए दिव्यांग मंगला प्रसाद प्रजापति को दबंग युवकों ने मारपीट कर हाथ पैर बांध कर सड़क के किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजना शुरू किया तो घायल अवस्था में युवक सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला।
परिजनो ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।बताया जा रहा है गांव के कुछ दबंग लोग युवक की जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते थे इसीलिए यह घटना की गई है

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*