झाँसी24अगस्त*बरसाती पानी में जलमग्न हुई खरीफ की फसलें किसानों ने आंकलन कराने की मांग की।
झांसी 24 अगस्त। क्षेत्र में हुई तीन दिन मौसमी बारिश से जहां नदी, तालाब ,पोखर लबालब भर गए वही बंधियों वाले खेतों में जलभराव बढ़ जाने से हरी भरी पकने की कगार पर खड़ी खरीफ की फसलें काली पड़कर खराब होने के अलावा पीला मैजिक रोग से ग्रसित हो जाने से चिंतित क्षेत्र के किसानों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन,राजस्व,कृषि विभाग के साथ फसलीय बीमा कंपनी से खेतों में बोई गई दलहनी, तिलहनी फसलों का प्लॉट टू प्लॉट सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति के साथ फसलीय बीमा की राशि दिलाए जाने की मांग की है। शनिवार से सोमवार तक हुई मौसमी बारिश से जहां नदी, तालाब, पोखर उफान पर रहे। वही खेतों में बोई गई उर्द, मूंग, मूंगफली, तिली आदि रबी की फसलें खेतों में अधिक पानी का जलभराव बढ़ जाने से दलहनी, तिलहनी फसलें की जड़ें सड़ जाने से फसलें मुरझाकर सूखने जा रही है। ग्राम भंड़रा के किसान पुष्पेंद्र पटेल ने बताया की तीन दिनों तक हुई मौसमी बरसात से उर्द, मूंग की फसलों में जलभराव लगातार बना रहने से खराब हो गई है। बरुआमाफ के किसान दीनदयाल कुशवाहा ने बताया की पहले कम बारिश एवं बाद में ज्यादा पानी बरस जाने से मूंग, मूंगफली, उर्द की फसलों में पीला मैजिक रोग से ग्रसित हो जाने से पीली पड़ती जा रही है। पुरवा गांव के किसान हनुमत सिंह सोलंकी ने बताया की धसान नदी के बाढ़ के पानी का फैलाव खेतों तक पहुंचने से दलहनी तिलहनी खरीफ की फसलें पानी में जलभराव लगातार डूबी रही जिससे फसलें खेतों में नष्ट होती जा रही है। ग्राम घाटकोटरा के किसान नरेंद्र सिंह गौर का कहना है की बंक के भीतर खेतों में बोई गई फसलें बरसाती मौसम व नदी के पानी की भेंट चढ़ गई है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति पहुंची है। इसी प्रकार ग्राम खिलारा, भण्डरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, देवरीघाट, पुरवा, हरपुरा, पंचमपुरा, पठा, ढकरवारा, परसारा, भदरवारा, बड़ागांव, भानपुरा, खकौरा, बिरगुआं, कुअरपुरा आदि ग्रामों में भी जलभराव से खरीफ की फसलों में नुकसान पहुंचा है। जिससे क्षेत्र के ग्रामों के किसानों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन, राजस्व, कृषि विभाग के साथ फसलीय बीमा कंपनी से फसलों का आंकलन कराकर क्षतिपूर्ति तथा बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक झांसी।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया