जोधपुर21अगस्त*त्रिदिवसीय निःशुल्क ज्योतिष शिविर संपन्न
जोधपुर। ज्योतिष आचार्य डॉ. लवली पुरोहित द्वारा स्वर्गीय राधा किशन जी पुरोहित की स्मृति में 3 दिवासीय निःशुल्क ज्योतिष शिविर दिनाँक 19 अगस्त से 21अगस्त तक जालोरी गेट बारी के अंदर नरसिंहदडा में स्थित सेतबंधु रामेश्वरम मंदिर में रखा गया, जिसका समापन आज समारोह पूर्वक हुआ। शिविर संयोजक श्यामकिशन पुरोहित और संस्था के सचिव माधव पुरोहित ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में करीब 500 लोगो द्वारा 1000 से भी अधिक जन्म कुण्डली निःशुल्क दिखाई गई। इस शिविर में ज्योतिष आचार्य द्वारा लोगो की जन्मकुंडली देखने के साथ ही हस्तरेखा कुंडली, प्रश्न कुंडली को लेकर उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। इस शिविर में सुनीता सोलंकी, मोहन किशन पुरोहित, भावना उधावत, दीपाली गौड़, मोना गौड़, सहित पूरे परिवार का संपूर्ण सहयोग रहा।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया