पंजाब21अगस्त*बिजली बोर्ड के एक्सईएन सुरेश कुमार व एसडीओ हेतराम ने गांव ताजापटी में पहुंच कर हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन का जायजा लिया
अबोहर, 20 अगस्त (शर्मा/सोनू): गांव ताजापटी निवासी समाजसेवी नत्थू राम पुत्र महावीर की शिकायत पर आज बिजली बोर्ड के एक्सईएन सुरेश कुमार व एसडीओ हेतराम ने गांव ताजापटी में पहुंच कर हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन का जायजा लिया। नत्थूराम ने बताया कि वर्ष 2018 में एसडीओ व जेई ने मिलकर स्कूल के अंदर से हाईवोल्टेज तारें गुजारें थी जिससे हादसा हो सकता है। नत्थूराम ने इन तारों को स्कूल से बाहर रोड से गुजारने की मांग की थी। जिसके तहत आज उक्त बिजली बोर्ड के अधिकारी जायजा लेने पहुंचे थे। नत्थूराम ने अधिकारियों को बताया कि तारें बाहर निकालने का जो भी खर्चा आता है वह स्वयं भरने को तैयार हैं लेकिन बच्चों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। जांच अधिकारियों आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकारी स्कूल और पंचायत भवन के स्थान पर लगे हरे-भरे पेड़ों से बिजली लाइन निकालकर 33 फीट सडक़ के स्थान पर लगा दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय के पीछे (अंदर) से गुजरने वाली बिजली लाइन और बाबा रामदेव मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर का भी मौके पर निरीक्षण किया गया।
फोटो:1, जांच करने पहुंचे बिजली अधिकारी व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*प्रदेश के प्रमुख अंचलों और प्रमुख जनपदों की आज की ताज़ा व बड़ी खबरें:
बाराबंकी 23 अक्टूबर 26*5 बच्चों की मां को लेकर 3 बच्चों का बाप भाग गया।
सहारनपुर 23 अक्टूबर 26*दया शुगर मिल समय पर चालू कराने की मांग, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…*