झाँसी20अगस्त*कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर सजी झांकियां।
झांसी । क्षेत्र के ग्राम छाती पहाड़ी में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि में ग्रामीणों ने जमकर कृष्ण भक्ति मनाई। इस दौरान नारायणदास यादव, हरिश्चंद्र यादव, छोटेलाल लंबरदार, रामपाल सिंह नेताजी, कुंजीलाल कुशवाहा, रविंद्र सिंह यादव, पप्पू राय, चतुर सिंह यादव, रवि यादव, लाला यादव,
रजोले कुशवाहा, भरत सिंह यादव, कमलेश कुशवाहा आदि ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम भण्डरा में दो अलग अलग जगहों पर ग्रामीणों ने बच्चों को राधा कृष्ण भगवान के रूप में कलाकृतियां देकर सुंदर झांकियां सजाई। वही ग्राम पंचायत में दो जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया। नरसिंह भगवान मंदिर परिसर में कृष्ण भगवान के जन्म से पहले भजन संध्या के गायक कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें भगवान कृष्ण की भक्ति व लीलाओं के मधुर गीतों को गाकर कलाकारों द्वारा शमा बांध देने से मौजूद जनमानस मग्न मुक्त होता रहा जिससे धार्मिक कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। नर सिंह मंदिर के पुजारी सत्यनारायन महाराज ने भगवान राधा कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना कर भक्तों को पंजीरी, अठवाई, खीरा का प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम खिलारा स्थित धनुषधारी मंदिर में लड्डू गोपाल तथा श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव बड़े अनौखे अंदाज में सोहर गीतों के साथ ग्रामीणों ने मिलकर धूमधाम से मनाया। मंदिर के पुजारी बिशंभरदास महाराज एवं राज मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार की मध्य रात्रि में भगवान का जन्म कराकर सयन आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया। इसी क्रम में रामजी एवं राधा कृष्ण मंदिर भानपुरा में मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र व आषुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से राधा रानी व श्रीकृष्ण भगवान का जन्म दिन हषोल्लास के साथ मनाया।

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!