हरदोई 20 अगस्त *ननिहाल में रह रहे किशोरी के साथ शिक्षामित्र ने की छेड़छाड़
सांडी- थाना क्षेत्र के गांव में ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ घर में घुसकर पड़ोसी शिक्षामित्र ने छेड़छाड़ की है किशोरी के शोर-शराबा करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया बिलग्राम कोतवाली के गांव निवासी किशोरी सांडी थाना क्षेत्र के अलियापुरअपने ननिहाल में रह रही है गुरुवार की देर रात किशोरी घर के अंदर आंगन में लेटी हुई थी इसी बीच पड़ोसके रहने वाले शिक्षामित्र अनिल कुमारअकेली किशोरी को जानकर घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की जिस पर किशोरी ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया वही मौका पाकर शिक्षामित्र फरार हो गया मामले की जानकारी ननिहाल वालों ने किशोरी के पिता को दी मौके पर आए किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर थाने पर दी थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया मामले की तहरीर मिली है जांच पड़ताल करा कर कार्यवाही की जाएगी/
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण