औरैया 19 अगस्त *कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
*ग्राम हरि सिंह की मड़ैया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया*
*दिबियापुर,औरैया।* श्री राजशाह कर्मयोगी इंटर कॉलेज नंगला हरिसिंह सहायल रोड दिबियापुर में युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों का शुभारंभ शुक्रवार को प्रबंधक अखिलेश यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। बीईओ नफीस खांन ने अध्यक्षता की। खेलकूद प्रतियोगिता में काफी खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्राम हरि सिंह की मड़ैया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री राजशाह कर्मयोगी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा ज्योति कुशवाहा 200 मीटर व 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान , लंबी कूद में छात्रा सुहाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया