झाँसी18अगस्त*शक्ति मिशन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर्यावरण संरक्षण जरूरी संतोष गंगेले।
झांसी। गुरुवार 18 अगस्त। राजकीय हाईस्कूल रेवन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर शक्ति मिशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण तथा बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारियां दी जा रही है। जिससे गुरुवार को विद्यालय में बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा यह विशेष कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन वर्मा की अध्यक्षता में व मनोज कुमार के संचालक में तथा राजेश कुमार सरोज, सीमा देवी की उपस्थिति किया गया। जिसमें सर्वप्रथम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों का पूजन कर उन्हें साहित्य सामग्री देकर सम्मान किया गया।विद्यालय के छात्रों ने शिक्षा और संस्कृति तथा संस्कारों पर अपने विचार रखें इस दौरान शिक्षा और भारतीय संस्कृति विशेष रुप से बच्चों को प्रोत्साहित कर मार्गदर्शन दिया गया और समय सारणी बनाकर विद्यालय में पढ़ने आने जाने और सावधानी से जीवन जीने की उपाय बताएं। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवन में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार वर्मा, प्रेमनारान यादव, सीमा गर्ग, राघवेंद्र कुमार आदि शिक्षकों की उपस्थिति में सभी बच्चों को समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी द्वारा विद्यालय मैं शिक्षा संस्कृति संस्कारों पर विचार गोष्ठी रखी गई। जिसमें बच्चों ने आदान-प्रदान शब्दों के माध्यम से उन्हें उच्च शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी गई। राजकीय हाईस्कूल रेवन की प्रधानाचार्य किरन वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में निस्वार्थ और परोपकार के रूप में जो काम समाजसेवी कर्मयोगी द्वारा किया जा रहा है। वह आश्चर्यजनक लगता है क्योंकि दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति स्वार्थ से काम करते है, धन कमाते है। लेकिन यह डेढ़ दशक से तन, मन, धन से शिक्षा संस्कृति संस्कारों पर्यावरण, नशा मुक्ति, मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, नैतिक शिक्षा पर विस्तार से समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है ऐसे लोग ही आगे चलकर महापुरुष बनने की श्रेणी में आते है।
समाचार, फोटो, बीडीओ फाइल नंबर एक भेजी गई है।
संवाददाता सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आज तक झांसी।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*