औरैया17अगस्त*महिला पुलिस कर्मी/ बच्चों की हूई मैराथन दौड़*
*औरैया।* शासन द्वारा भारत गणराज्य के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद औरैया में आज दिनांक 16 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी औरैया प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्कूलो के छात्र-छत्राये/महिलाओं द्वारा तिरंगा मार्च में प्रतिभाग किया गया तथा पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मी/छात्र-छत्राओं द्वारा तिरंगा मैराथन 4 किलो मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया गया, जो तिलक स्टेडियम से प्रारम्भ होकर हाजी पेट्रोल पम्प होते हुये संजय गेट, लेडीज मार्केट, तहसील गेट औरैया , सुभाष चौराहा, हाजी पेट्रोल पम्प होते हुए पुनः तिलक स्टेडियम पहुंच कर मैराथन पूर्ण हुई, जिसमें महिला पुलिस विभाग से प्रथम 05 महिला आरक्षी क्रमशः महिला आरक्षी मनीषा, महिला आरक्षी वर्षा रानी , महिला आरक्षी नीतू , महिला आरक्षी लक्ष्मी चौधरी , महिला आरक्षी किरन व महिला आरक्षी बन्दना जिन्हे सांत्वना पुरस्कार के तौर पर पुरूस्कार दिया गया। हॉफ मैराथन दौड़ में क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक औरैया प्रेम कुमार शुक्ला व यातायात प्रभारी केके मिश्रा व अन्य अधि0/कर्म0गण सहित सैकड़ों की संख्या में महिला धावक उपस्थित रहें।
औरैया से रामप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,