हल्द्वानी16अगस्त*आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरँगा वितरित किया
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में घर घर जाकर पांच सौ इक्यावन घरों में तिरंगा लगाया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था सदस्य मनीष साहू सदस्य सूरज मिस्त्री ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाकर प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण प्राप्त हुआ है क्योंकि भारत का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिकता को दर्शाता है यह भारत देश की एकता अखंडता प्रगति उन्नति समृद्धि खुशहाली का सूचक है इसलिए हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर हम सभी भारतवासी मिलकर यह संकल्प लें कि हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे इसीलिए शहीदों ने अपने अद्वितीय साहस और पराक्रम से भारत देश की गौरवगाथा को लिखा है उनका अद्भुत शौर्य हमारे स्वर्णिम इतिहास की एक मुकुटमणि है जो मातृभूमि की रक्षा और स्वाभिमान के लिए कैसी परिश्रम की पराकाष्ठा हो ये शहीदों का सम्पूर्ण जीवन हम सभी भारतीयों को दृढ़ संकल्प शक्ति साहस के सुपथ पर चलने और भारत माता कि सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा जिससे हम भारतीय देशभक्ति को और विराट रूप से प्रखर कर भारत देश को विश्व के शिखर पर कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अहम योगदान देकर भारत देश को विश्वगुरु बनाएंगे
इस दौरान तिरंगा लगाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार अमन कुमार साहिल राज सूरज मिस्त्री मनीष साहू सुशील राय रितिक साहू निखिल कुमार अशोक कुमार बाल्मीकि दीपक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*मैसर्स दौलत राम मोहनदास फर्म के फ्राड प्रोपराइटर और KDA अधिकारियों द्वारा ज़मीन के कागजों में किया गया उलट फेर*
नई दिल्ली11अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज 2चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*